कुरुक्षेत्र। सड़क किनारें लगे भांग के पौधो को उखाड़ती जेसीबी ।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से सड़कों के किनारे खड़े भांग के पौधों को नष्ट किया गया। थाना झांसा क्षेत्र में चले अभियान के दौरान जेसीबी और मजदूरों के साथ पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ नागरिकों को नशा न करने के लिए जागरूक कर रही है। इसी के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना झांसा क्षेत्र में सड़कों के किनारे खड़े भांग के पौधे को जेसीबी तथा मजदूरों की मदद से नष्ट किया। टीम ने झांसा रोड, झांसा चुंगी, सरस्वती पुल तथा रेलवे ट्रैक के आसपास खड़े पौधों को नष्ट किया ताकि नशा करने वाले लोग इनका इस्तेमाल न कर सकें। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।