फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी में पक्षियों की जान बचाने के लिए छोटे बच्चों ने की पहल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प​क्षियों की रक्षा के लिए मिट्टी के सकाेरों में दाना-पानी रखती हुई ब​च्चियां।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के मौसम में आम आदमी बेहाल है तो पशु-पक्षियों का क्या हाल होगा। इस बात को प्रेरणा वृद्धाश्रम में नन्हें बच्चों ने समझा है। अपनों से दूर प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर नन्हीं आराध्या एवं आश्वी ने प्रतिदिन आश्रम में पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरों में पीने का पानी और खाने के लिए दाना रखना शुरू कर दिया है। नन्हें-मुन्हें बच्चों का उत्साह देखकर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भी काफी खुश होते हैं। उनका कहना है कि ऐसे संस्कार हर बच्चे में होने चाहिए। आश्रम के संस्थापक डॉ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम में पक्षियों के लिए दो बार पानी रखा जाता है। दोपहर बाद जब पानी गर्म हो जाता है उसको फिर से बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में यह भाव देखकर हम सभी परिवारजनों के साथ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी बहुत प्रसन्नता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें