फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद, बाबैन व थानेसर के क्षेत्र में भांग के पौधे नष्ट किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस का भांग के पौधे नष्ट करने का अभियान दूसरे दिन भी चला। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना शाहाबाद, बाबैन, सदर थानेसर क्षेत्र में भांग के पौधों को नष्ट किया। इन पौधों को मजदूरों और जेसीबी की सहायता से उखाड़ कर नष्ट किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ नागरिकों को नशा न करने के प्रति जागरूक कर रही है इसके साथ ही सड़कों के किनारे खड़े भांग के पौधों को नष्ट कर रही है ताकि नशा करने वाले लोग इनका इस्तेमाल न कर सकें। अधिकतर लोग भांग के पौधे का इस्तेमाल नशे के रूप में करते हैं।
बताया कि एंटी नारकोटिक सेल ने दूसरे दिन थाना शाहाबाद, बाबैन व सदर थानेसर क्षेत्र में अभियान चलाया। दूसरे दिन सड़कों के किनारे खड़े भांग के पौधे को जेसीबी तथा मजदूरों की मदद से नष्ट किया गया। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से ड्रग हेल्पलाइन नंबर 74969-85327 जारी किया है। इस नंबर पर कोई नागरिक नशे से संबंधित सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा। जिले को नशा मुक्त करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें