फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तंबाकू का सेवन न करने की दिलाई शपथ, तीन ग्राम पंचायतें को मिला सम्मान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर को सम्मानित करते सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. जगमेंद्र सिंह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर यूपीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं। कार्यक्रम में विभाग के स्टाफ सहित अन्य लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर ने बताया कि जिला परिषद की ओर से गांव-गांव में तंबाकू का सेवन नहीं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें जिला परिषद की ओर से भी विभाग पूरा सहयोग दिया जाएगा। हाल ही में जिले की सात पंचायतों ने खुद को तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया है। दूसरी पंचायतों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने से अंगों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ विभाग अभियान चला रहा है, जिसमें धूम्रपान करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। चालान करने के साथ-साथ विभाग स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और गांवों में जाकर तंबाकू का सेवन नहीं करने के प्रति भी जागरूक कर रहा है। इससे प्रभावित होकर कई लोग तंबाकू का सेवन करना छोड़ रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर और सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बिहोली, डेरा फतेह सिंह और खेड़ी शीशगरां पंचायत के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अंजलि वेद्य, डॉ. जगमेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप सिंगला, डॉ. सौरभ कौशल, डॉ. कृष्ण दत्त, रविंद्र कुमार, जसपाल सिंह, साहब सिंह सहित स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें