कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का अभिनंदन किया गया। उन्हें रविदास चौक, जनता स्कूल से रथ बग्गी में लाया गया, जिनके आगे बैंड बाजे, ढोल तासे और नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते रहे।
कैबिनेट मंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। भगवान वाल्मीकि व बाबा साहब आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और ज्योति प्रज्वलित की गई। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व पूर्व जज श्याम लाल जांगड़ा की अध्यक्षता में शहर की 22 संस्थाओं, गोशालाओं व धर्मशालाओं ने उनका स्वागत किया। कई ग्राम सरपंचों जैसे बाहरी सरपंच सत प्रकाश सोनू, बोहली से ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सुनील नंबरदार आदि भी समारोह में शामिल हुए।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं स्वागत समारोह में सम्मिलित 22 संस्थाओं को पांच- पांच लाख रुपए का फंड देकर उनका सहयोग किया। गांधीनगर की वाल्मीकि धर्मशाला की नई बिल्डिंग बनाने के लिए 51 लाख रुपए का फंड अपने मंत्रालय से देने का वादा किया व गांधीनगर की सबसे पुरानी मांग जमीन की रजिस्ट्रियों की को वर्ष 2025 खत्म होने से पहले, 20 साल से पुराने लोगों को रजिस्ट्री करवा कर उनको मलिकाना हक देने का वादा किया। अनिल लोहट, पूर्व कुंटिया महासचिव जी ने मंच का कार्य बहुत ही बखूबी से निभाया।