फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर होगा समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुंडली एडवोकेट ने सोमवार को अग्रवाल समाज के युवा नेता राकेश गोयल से मुलाकात की। उन्हें आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक व सामाजिक, व्यापारी, कर्मचारी वर्गों से अपील कि की 25 अप्रैल को कुवि के आडिटोरियम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।  जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली जनसंपर्क अभियान चलाकर सामाजिक जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दे रहे हैं। यह जानकारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें