फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर फिर मची रार, महिलाओं ने काटा हंगामा

Thu, 14 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
अधिकारियों से बहस करती महिला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पेय जल के बंटवारे को लेकर शहर की दोनों कॉलोनियों के लोगों में फिर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन महिलाओं ने उन्हें भी जमकर खरी-खरी सुनाई। यहां तक कि महिलाओं ने जरूरत पड़ने पर जाम तक लगाने की चेतावनी दे डाली। शाम को विधायक सुभाष सुधा भी कॉलोनी में गए और दूसरी कॉलोनी में नया हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को रामनगर कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल से न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में जल सप्लाई के लिये पाइप लाइन लगाने को लेकर लोगों में जमकर विवाद हुआ था। रामनगर की महिलाओं ने दूसरी कॉलोनी में पानी देने को लेकर विरोध किया था और पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गढ्ढे को बंद कर दिया था। रात को जैसे तैसे मामला शांत हो गया था, लेकिन बुधवार को दिन फिर इसी बात को लेकर महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

रामनगर कॉलोनी के लोगों का कहना था कि लक्ष्मण कॉलोनी में पहले से ही दो ट्यूबवेल लगे हैं। ऐसे में कुछ विशेष घरों के लिये यहां का पानी नहीं लेने देंगे। लोगों ने कहा कि उनकी कॉलोनी में भी दो ट्यूबवेल हैं, लेकिन इनसे आजाद नगर और प्रोफेसर कॉलोनी, साधु राम फार्म, दर्गा नगर में भी पानी की सप्लाई दी जाती है। कॉलोनीवासियों के लिये पानी पहले से ही कम पड़ता है। ऐसे में अब फिर से एक और कॉलोनी के लिये पानी देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


रात में विवाद के बाद काम बंद हो गया था, लेकिन दिन भी फिर काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में कॉलोनीवासी भड़क गये। विवाद हुआ तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। वे भी मौके पर आए, जैसे ही अधिकारी पहुंचे, महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने सीधे सीधे चेतावनी दी कि यदि ऐसा किया गया तो सड़कों पर जाम लगा दिया जाएगा।

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सइएन अशोक खंडूजा ने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई सभी ट्यूबवेलों से जोड़ी जाती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पानी मिल सके। यदि कोई ट्यूबवेल खराब हो जाए तो तो दूसरी जगह से पानी मिलता रहे। लेकिन कॉलोनी के लोग बगैर कारण के परेशान हो रहे हैं। उनके पीने के लिये पर्याप्त पानी मिलेगा कोई दिक्कत नहीं आए। इधर शाम को करीब सात बजे विधायक सुभाष सुधा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लक्ष्मण कॉलोनी में एक और ट्यूबवेल लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें