फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी अभ्यर्थियों को ढोएंगी बसें, यात्री रहेंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच व छह नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए जिला रोडवेज विभाग ने पुख्ता तैयारी की है। विभाग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए 105 बसें चलाएगा। विभाग ने परीक्षा के दो घंटे पहले अभ्यर्थियों को संबंधित अड्डे तक पहुंचाने का दावा किया है। उधर पिहोवा और कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर स्थापित काउंटर पर 350 अभ्यर्थियों ने बुकिंग कराई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा में पहुंचाने के लिए विभाग ने पहले दिन 105 और दूसरे दिन 120 बसें विशेष तौर पर चलाने की व्यवस्था की है। इन बसों में स्कूल और सहकारी समिति की 67 बसें भी शामिल हैं। इस बसों के अतिरिक्त अभ्यर्थी हरियाणा रोडवेज व सहकारी समिति की किसी भी बस में निशुल्क सफर कर सकेंगे। इसी व्यवस्था का असर सामान्य यात्रियों पर पड़ेगा। विभाग की ओर से रोडवेज की 60 तो सहकारी समितियों की 40 बसें स्थानीय रूटों से हटाकर परीक्षा में जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए लगाई है, ऐसे में आम दिनों की अपेक्षा इन रूटों पर बसों की संख्या कम रहेगी।
बता दें जिला रोडवेज विभाग के पास कुल 146 बसें हैं। इसमें कुरुक्षेत्र डिपो में किलोमीटर स्कीम की 16 बस के साथ कुल 101 और पिहोवा सब डिपो के पास 45 बसें है। सीईटी के लिए विभाग रोडवेज के अलावा 37 स्कूल बस तथा 40 सहकारी समिति की बसें भी चलाएगा। इन सब व्यवस्था के लिए विभाग की ओर से यातायात प्रबंधक सुनील वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि विशेष बसें चलाए जाने पर अन्य यात्री भी प्रभावित होंगे, मगर विभाग बगैर किसी यात्री को परेशान किए अभ्यर्थियों के लिए बसें चलाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र और सब डिपो पिहोवा में एक-एक हेल्पडेस्क के साथ एक-एक बुकिंग काउंटर स्थापित कर दिए हैं। इन काउंटर पर परीक्षा में जाने के लिए दोनों जगहों पर करीब 350 अभ्यर्थियों ने बुकिंग कराई है। विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र और सब डिपो पिहोवा से चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और कैथल रूट पर बसें चलाई जाएगी। विभाग की ओर से डिपो और सब डिपो के लिए 01744-220468 और 01741-220102 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
बाक्स
एडमिट कार्ड के जरिये हो रही बुकिंग
------------------------------------------
काउंटर पर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड के जरिये बुकिंग हो रही है। अगर कोई अभ्यर्थी अपने किसी परिजन को साथ लेकर जाएगा तो उसे परिवार पहचान दिखाना होगा। बुकिंग के अलावा विभाग की अन्य बसों में भी इन नियम के साथ ही निशुल्क सफर होगा। आज भी शाम पांच बजे तक बुकिंग कराई जा सकेगी।
बाक्स
जिले में 86,806 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
-------------------------------------------
इन दोनों दिनों में जिले में 86 हजार 806 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए है, इनमें थानेसर में 24, पिहोवा में नौ, शाहाबाद में छह, लाडवा में तीन और बाबैन में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में पांच नवंबर को सुबह के सत्र में 21709 अभ्यर्थी, सायं के सत्र में 21702 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगले दिन सुबह के सत्र में 21701 अभ्यर्थी, सायं के सत्र में 21694 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
बाक्स
किसी यात्री को नहीं होगी कोई परेशानी : अशोक फोटो 05
--------------------------------------------------------------------------
रोडवेज महाप्रबंधक अशोक मुंजाल का कहना है कि किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी, लेकिर इतनी संख्या में बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाए जाने का असर सामान्य यात्रियों पर अवश्य पड़ेगा। स्थानीय रूटों पर बसेेें के फेरे कम रहेंगे। ऐसे में सामान्य यात्रियों को जरूरी काम होने पर ही बसों में सफर के लिए निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें