फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जम्मू कटरा व मनाली के लिए बस सेवा बंद

Fri, 29 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। करीब 15 दिन से पहाड़ी एरिया में हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश के कारण पहाड़ खिसकने लगे हैं। जान माल का नुकसान न हो इसके चलते रोडवेज विभाग ने जम्मू कटरा व मनाली रूट पर सभी बस सेवा बंद कर दी है। इन रूटों पर अब यात्रियों को खुद ही अपने निजी वाहनों से सफर करना होगा।
विज्ञापन

जम्मू कटरा व मनाली रूट पर यात्री काफी संख्या में यात्रा करते हैं। विभाग को इन रूटों पर अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता है। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि पहाड़ी एरिया में हो रही तेज बारिश के कारण जम्मू कटरा व मनाली की बस सेवाएं बंद कर दी हैं। मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद ऐसा कदम उठाया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही इन रूटों पर बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें