कुरुक्षेत्र। जिले में कई रूटों पर लोगों को बसों के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ ग्रामीण रूट तो ऐसे हैं जिन पर महज एक ही बस के रूट हैं। बस का एक रूट मिस हो जाए तो यात्रियों को चार से पांच घंटे इंतजार करना पड़ता है। कुरुक्षेत्र निसिंग रूट पर महज एक ही बस है, जो सुबह साढ़े आठ बजे निसिंग जाती है। उसके नौ घंटे बाद बस पांच बजे जाती है। निगदू के लिए दोपहर दो बजे व उसके बाद तीन घंटे बाद सवा पांच बजे बस जाती है। विभाग के पास बोढ़ला, मनियारपुर, खर्दवन, कनिपला के लिए बसें चलाने की मांग आई है।
कुरुक्षेत्र से निसिंग, झांसा, ठोल, बाबैन, इंद्री रूट पर नाम मात्र के चक्कर हैं। इनमें से भी रोजाना चार से पांच चक्करों पर बसें नहीं मिलती हैं। इस संबंध में महाप्रबंधक के पास रोजाना आठ से 10 शिकायतें रोजाना पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर चालक-परिचालक इन दिनों अपनी मनमानी चला रहे हैं। रूटों पर चालक परिचालक बसों को निर्धारित रूट के बजाय आगे पीछे रोकने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ग्रामीण महाप्रबंधक को फोन व ई मेल के माध्यम से शिकायतें भेज रहे हैं।
शुक्रवार को इन रूटों पर नहीं चली बसें
बस रूट समय
इंद्री से कुरुक्षेत्र 6:20
कुरुक्षेत्र से इंद्री 9:05
कुरुक्षेत्र से इंद्री 10:05
कुरुक्षेत्र से इंद्री 12:05
इंद्री से कुरुक्षेत्र 1:05
कुरुक्षेत्र से इंद्री 2:05
इंद्री से कुरुक्षेत्र 04:5
कोई भी टाइम मिस न हो किया पत्र जारी : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंध शेर सिंह ने बताया कि बसों के चक्कर मिस होने के बारे में हाल ही में सभी कर्मचारियों को पत्र जारी कर चुके हैं। ड्यूटी लगने के बाद जो कर्मचारी अचानक से छुट्टी चला जाता है, ऐसे कर्मचारी के खिलाफ विभाग सख्ती बरतेगा।
कुरुक्षेत्र। बस स्टेंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद