कुरुक्षेत्र। मातृभूमि आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते विद्यार
- फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। राष्ट्र प्रेम मंच व मातृभूमि सेवा मिशन ने शुक्रवार को मातृभूमि आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के संयोजक विजय कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय राजनीति व समाज के ऐसे महान चिंतक थे जिनकी शिक्षा का मूल उद्देश्य था कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। उन्होंने जीवनभर निस्वार्थ त्याग और संपूर्ण को महत्व दिया। आज की युवा पीढ़ी को पंडित दीनदयाल के जीवन से सीख लेनी चाहिए तभी सच्चा राष्ट्र निर्माण संभव है। इस अवसर पर मा. सुरेंद्र, वरिष्ठ अधिवक्ता गुलशन कुमार, रणजीत अजरानी, वीशू शर्मा, मातृभूमि सेवा मिशन के विद्यार्थी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते विद्यार- फोटो : mathura