फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 15 श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
Bus And Tractors Accident - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
अंबाला जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर लाइन पर काम कर रहे मेरठ वासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जीटी रोड पर पंजाब रोडवेज की बस से टकरा कर पलट गई, जिसमें 15 मजदूर जख्मी हो गये। यह हादसा बुधवार तड़के 3 बजे शाहाबाद से 6 किलोमीटर दूर जीटी रोड नौगजा पीर दरगाह के निकट हुआ। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया, लहूलुहान हुए मजदूर मदद के लिये चिल्लाने लगे। राहगीरों ने हादसे की तत्काल सूचना पुलिस और शाहाबाद की हेल्पर्स टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व हेल्पर्स की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी 15 मजदूर अंबाला सिटी में पब्लिक हेल्थ की सीवर लाइन पर काम कर रहे थे। बारिश के कारण ठेकेदार ने श्रमिकों को 10-15 दिन के लिए काम बंद करने के लिए कहा था। इसके बाद यह सभी मजदूर 2 ट्रालियों में सवार होकर अपने गंतव्य पर जा रहे थे। इस बीच नौगजा पीर के निकट पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस टक्कर के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सलमान, दिलशाद, बंगा, अनवाज, लुकमान, रीआन, उमल, शहजाद, अरबाज, मूसा, मोहम्मद, सद्दाम, साहिब, गुलबहार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बंगा व लुकमान को इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया। इसके अलावा अनवाज, रिआन व उमर को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन दिलशाद व सलमान ने बताया कि अंधेरा होने के कारण लेबर के सभी लोग नींद में थे कि अचानक ट्रैक्टर-ट्राली को जोर की टक्कर लगी। उस पल तो ऐसा लगा कि जैसा कोई धमाका हो गया। उस धमाके के बाद सभी सड़क पर जा गिरे किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था और सभी मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उस समय यूं लग रहा था कि शायद किसी की जान नहीं बचेगी। लेकिन कुछ देर बाद ही हेल्पर्स व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर वहां लाइट की व्यवस्था की और एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल में पहुंचाया। दिलशाद ने कहा कि अल्लाह की बदौलत जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे का कारण बस के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
दर्द की सिसकियों से गूंज रहा था अस्पताल परिसर
हादसे में कई लोगों को काफी चोट लगी थी और खून बह रहा था। दर्द के कारण घायलों का बुरा हाल था। दर्द की सिसकियों से पूरा अस्पताल गूंज रहा था। हेल्पर्स के रोगी व वहां भर्ती मरीजों के साथ आए लोग भी घायलों को हौसला देने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें