फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीं 8 चिताएं, कोरोना संक्रमण के 318 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से आठ लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 200 पार कर चुका है। वहीं 318 नए केस सामने आने से एक्टिव केसों की संख्या भी 2 हजार 178 हो गई है। रिकवरी रेट में कोई सुधार न आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ रिपोर्ट में सिर्फ पांच की मौत का जिक्र किया गया, जिसमें सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र निवासी 59 वर्षीय महिला, दबखेड़ी निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र निवासी 81 वर्षीय व्यक्ति, महावीर कालोनी लाडवा निवासी 79 वर्षीय महिला और बड़ाम निवासी 40 वर्षीय महिला शामिल है। इनमें चार की मौत 1 व 2 मई और 1 की मौत 3 मई को हुई है। वहीं बुधवार को श्मशान घाट में जो 8 चिताएं जली उनमें मध्यप्रदेश वासी त्रिलोचन सिंह, सेक्टर सात वासी तरलोक सिंह, केयू वासी कमला देवी, कृष्णा नगर गामड़ी देसराज, करनाल वासी सेवा दास,दिल्ली वासी नीरज गुप्ता,करनाल वासी रमेश कुमार व एक अन्य कोरोना संक्रमित शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 95 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कोरोना से संक्रमित 318 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 15276 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 305576 में से 285214 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 17658 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले में अब तक 204 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2178 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें