फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खड़े ट्रक से टकराई बुलेट बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152 पर अजरावर गांव के समीप खड़े एक ट्रक से बुलेट बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलाबाद निवासी अंटू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता जिनिस पासवान ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा बेटा अंटू सब्जी की दुकान पर काम करता है। वीरवार को देर शाम वह बुलेट बाइक पर सवार होकर ठोल गांव की तरफ जा रहा था जैसे ही वह गांव अजरावर के समीप पहुंचा तो वहां हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। ट्रक चालक ने इंडीकेटर नहीं जलाए थे। दुर्घटना में लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें