फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुजारी पर हमले के मुख्य आरोपी के घर और दरगाह पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी पर हुए हमले के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी व पीर की दरगाह के सेवादार पंकज के मकान और दरगाह के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान सरकारी रास्ते और पंचायत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
प्रशासन के अनुसार गांव में चिह्नित 18 अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि आरोपी की मां ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पूरे गांव में समान रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। प्रशासन के मुताबिक मुख्य आरोपी पंकज के मकान का करीब सात फुट हिस्सा सरकारी गली में बना हुआ था, जबकि दूसरी ओर भी करीब साढ़े तीन फुट तक अतिक्रमण किया गया था। इसके अलावा दरगाह का आगे का लगभग तीन फीट चार इंच हिस्सा भी पंचायत के रास्ते पर पाया गया, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से वर्ष 2023 में की गई शिकायत और राजस्व विभाग की निशानदेही के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सरपंच परमजीत सिंह ने कहा कि गांव में सरकारी रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटने से अब रास्ते पूरी तरह साफ हो गए हैं। गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां परमजीत ने प्रशासन के समक्ष विरोध जताते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो पूरे गांव में समान कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही कहा की पुजारी के साथ मारपीट के मामले में उनकी बहू की कोई गलती नहीं है। उसे लगा की दरगाह में सांप आ गया है इसलिए पंकज लाठी मांग रहा है। उन्होंने कहा इसलिए वह लाठी उसे देकर आई थी। पुलिस वालों को देखना चाहिए कि उसके दो छोटे बच्चे हैं जो अपनी मां के बिना अब रह रहे हैं, जिनका ध्यान रखने वाला कोई नहीं है। उधर, इस मामले में 15 जुलाई को साधु समाज की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें