फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर खुशियां ला देता है बुजो

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुजो के साथ ​शिवांसी ध्यानी, स्मृद्वि, ओनिश व वैष्णवी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुजो भले ही एक जानवर है लेकिन हमारे लिए यह हमारे घर का सदस्य है। इसकी समझदारी से हर कोई हैरान है और इसकी चंचलता से पूरे घर में रौनक बनी रहती है। परिवार का हर सदस्य इसे इंसान की तरह प्यार करता है और यह भी हर किसी से परिवार के सदस्य की तरह ही मिलता है।
विज्ञापन

दुखभंजन कॉलोनी वासी शिवांसी, स्मृद्वि, ओनिश व वैष्णवी बताती है कि ओनिश के जन्म दिवस पर आठ साल पहले लैबरा डोर प्रजाति के इसे कुत्ते को लेकर आए और इसे बुजो नाम दिया गया। आठ साल में इसके साथ परिवार के सदस्य की तरह हर किसी का गहरा लगाव बन गया। अब यह न केवल अपना नाम समझता है बल्कि गली से ही परिवार के हर सदस्य की आवाज तक पहचान लेता है। जब तक यह खाना नहीं खा लेता परिवार के सदस्यों को चैन नहीं होता। देखभाल के लिए पशु चिकित्सक विशेष तौर पर बुलाए जाते हैं और इंजेक्शन भी समय-समय पर लगवाया जाता है। परिवार का कोई भी सदस्य इसे डांट देता है तो कोने में मायूस होकर बैठ जाता है। इसके साथ खेलने लगते हैं तो इसका चेहरा खिल जाता है। डाइट से लेकर इसके मौसम के अनुसार रहने का खास प्रबंध किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें