फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सिनेमा में नजर आएगा बीटेक का छात्र अमित

Mon, 06 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
सुटिंग के दाौरान अमित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगर जिंदगी में खुद को साबित करने का मौका आए तो उसे गंवाना नहीं चाहिए, क्योंकि यही वो मौके हैं, जिन्हें भुनाकर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते हुए बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है। ये कहना है केयू से बीटेक की पढ़ाई कर रहे अमित का। मौका भुनाने की सोच रखने से इत्तेफाक रखने वाला यह छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने को उत्साहित है। 
विज्ञापन

इस युवा कलाकार की प्रतिभा को डायरेक्टर ने देखा तो फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया। अब जल्द ही यह युवा अभिनेता बड़े स्तर की फुल लेंथ पंजाबी मूवी में रुपहले पर्दे पर नजर आने वाला है। अमित के अनुसार हालांकि उसे फिल्म में काम करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया। लेकिन जितना वक्त मिला, उसमें अपनी प्रतिभा दिखाने और साथ ही सीखने का प्रयास जरूर किया। पहली बार बड़े पर्दे की फिल्म में हैं, जिसमें वे पुलिस कर्मी का किरदार निभा रहे हैं। मूवी वंस अपोन ए टाइम इन अमृतसर 10 जून को रिलीज होगी।  
प्रतिभा को कभी मरने न दें 
किसान ईश्म सिंह के घर पैदा हुए अमित मूल रूप से जिला कैथल के गांव बंदराना से हैं। वे इस समय केयू में बीटेक इंस्ट्रूमेंटेशन तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि खास और नया करने की इच्छा हो तो इरादे बुलंद होने जरूरी हैं। हर व्यक्ति में कोई न कोई खूबी होती है, जिसे निखारने की जरूरत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का प्रयास करें, यही कलाकारी है।
विज्ञापन

इन अभिनेताओं से ली प्रेरणा
युवा अभिनेता अमित ने कहा कि कुछ समय पहले दूरदर्शन पर रात 12 बजे फिल्म आती थी, जोकि अलग-अलग दिन सीरीज में चलती थी। इन फिल्मों में ओल्ड सिनेमा को दिखाया जाता था, जिनमें राजकुमार, मनोज कुमार तथा राजगुरु सरीखे धुरंधर कलाकारों को देखने का मौका मिला। वहीं से मॉडर्न सिनेमा भी देखने को मिला। इनमें अनुपम खेर, परेश रावल सहित अन्य थियेटर कलाकारों से सीख ली। यहीं से प्रेरणा पाकर वे डायलॉग बोलने लगे और धीरे-धीरे ये कारवां आगे बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि वे उन्हें वर्तमान अभिनेताओं में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मनोज वाजपेयी, इरफान खान, अजय देवगन तथा संजय मिश्रा से प्रभावित हैं। 
रामलीला से की शुरुआत
अमित के अनुसार बचपन से एक्टिंग की तरफ ध्यान रहा। शुरुआत रामलीला में बाल कलाकार के रूप में हुई। इसके बाद स्कूल में स्टेज कार्यक्रमों में बेस्ट एक्टर का ईनाम मिलने लगा। धीरे-धीरे एक्टिंग का कीड़ा विस्तार पकड़ता गया और 12वीं के तुरंत बाद केयू में थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। इस दौरान जोनल, इंटर जोनल, जेएनयू में तथा रत्नावली कार्यक्रम में मंच पर अलग-अलग किरदारों में प्रस्तुति दी।  
अभी तक यह रहा अनुभव, इनके साथ किया काम  
युवा अभिनेता अमित का कहना है कि वे अभी तक चोर चरन दास, ड्योढी के पार, स्ट्रेस एट वर्क, मां-बाप सबसे ऊपर, शहीद, अंधविश्ववास, जानकी राम की हवेली, शहीद भगत सिंह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारको टेस्ट आदि थियेटर प्ले कर चुके हैं। ये प्ले कॉलेज, यूनिवर्सिटी व राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के दौरान खूब सराहे गए। इसके अलावा वे टू डेथ, बारी, वंस अपोन ए टाइम इन अमृतसर आदि फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कई वीडियो सोंग आदि भी शामिल हैं। कुछ एड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने बताया कि वे बॉलीवुड मूवी भाग मिल्खा भाग फेम पवनराज मल्होत्रा, पॉलीवुड कलाकार डॉली, प्रिंस, बीएन शर्मा, गुरजिंद मान, दिलप्रीत ढिल्लो आदि के साथ फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें