फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएस-6 बसों की सर्विस ने कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ाई

Tue, 03 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बीएस-6 बसों में नई तकनीक और सेंसर लगाने के बाद कर्मचारियों को सर्विस के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की सभी बसें सेंसर युक्त हैं लेकिन वर्कशॉप में बसों की सर्विस के कोई इंतजाम नहीं हैं। वर्कशॉप में मशीनों की खराबी को जांचने के लिए स्कैन करने के लिए सॉफ्टवेयर भी करीब एक माह से बंद पड़ा है। ऐसे में बसों की खराब स्थिति का पता नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन


कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन बसों की सर्विस केवल कंपनी की वर्कशॉप में ही कराई जा सकती है। बाहर के किसी भी वर्कशॉप या सर्विस सेंटर में यह संभव नहीं है। यही वजह है कि बसों की सर्विस में ज्यादा समय लग रहा है जिससे कर्मचारियों और यात्रियों दोनों को परेशानी हो रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं और सॉफ्टवेयर खराबी के कारण उन्हें अतिरिक्त समय और मेहनत लगानी पड़ रही है। वहीं यात्री भी समय पर बस न मिलने से असुविधा झेल रहे हैं। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि सॉफ्टवेयर सुधार और सर्विस प्रक्रिया को तेज करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

कंपनी से ही होती है बसों की सर्विस : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि बीएस-6 बसों की सर्विस कंपनी में ही होती है। ये सभी बसें सेंसर युक्त हैं। जल्द ही वर्कशॉप में सर्विस की व्यवस्था बनाई जाएगी। समय पर बसों की सर्विस हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें