फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन जिंदगी के लिए जूझ रही

विज्ञापन
शाहाबाद। कार्तिक का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। जीटी रोड सर्विस लाइन पर स्कूटी सवार बहन-भाई हादसे का शिकार हो गए। भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जाे जिंदगी के लिए जूझ रही है। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। शहर निवासी विधि को उसका छोटा भाई कार्तिक स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जा रहा था, जहां वह नौकरी करती है। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे। कार्तिक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विधि भी बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा किया और भीड़ जमा होने से पहले मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और विधि को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही कार्तिक और विधि के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को दी शिकायत में विधि ने बताया कि उनके पिता उमेश कुमार का पहले ही देहांत हो चुका है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा कार्तिक परिवार का सहारा था। वह उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था। उसी समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्तिक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें