फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चालान के लिए भाई ने की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुक्षेत्र। मोटरसाइकिल चालान न भरने की कहासुनी दो भाइयों में मारपीट में बदल गई। ज्योतिसर चौकी क्षेत्र के यादव डेरा की बीपीएल कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने अपने भाई और उसके दो सालों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। सुनील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23-24 मई की रात करीब एक बजे उनका भाई सतीश कुमार उर्फ राजू और उसके दो रिश्तेदार संजय उर्फ जोनी व मिठ्ठू नशे में उनके घर की दीवार फांदकर घुसे। तीनों के हाथ में बीयर की बोतलें थीं।
विज्ञापन

सुनील ने आरोप लगाया कि संजय ने बीयर की बोतल से उनके सिर पर हमला किया, जबकि सतीश और मिठ्ठू ने लात-घूंसे मारे। टूटी बोतल का कांच सुनील के बाएं पैर में घुस गया। हमले में उनकी मां को भी पीटा गया। सुनील ने बताया कि मारपीट का कारण उनकी मोटरसाइकिल का 11 हजार रुपये का चालान है, जो मिठ्ठू ने कटवाया था। चालान भुगतने की मांग पर आरोपियों ने धमकी दी कि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अज्ञात व्यक्ति की ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कुरुक्षेत्र। ईशरहेडी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय किसान लखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास काम मांगने आया था। लखविंदर ने उसे अपने ट्यूबवेल पर काम पर रख लिया। व्यक्ति ने अपना नाम-पता नहीं बताया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम करीब सात बजे उसने सीने में दर्द की शिकायत की। लखविंदर का परिवार उसे तुरंत बाबैन के सीएससी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें