फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने पुलिस चौकी में की हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद पुलिस ने बहन भाई के खिलाफ शहरी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल जिया सिंह निवासी गांव जखोली थाना तितरम जिला कैथल तैनाती शहरी पुलिस चौकी शाहाबाद ने दी शिकायत में कहा है कि वह 22 अगस्त को पुलिस चौकी में जेडीओ तैनात था और एक दरखास्त नंबरी 697 पुलिस चौकी शाहबाद में संजीव कुमार पुत्र निरंजन सिंह निवासी सत्यानगर 107-7 शाहबाद ने दर्ज करवाई, जिसमें कहा गया कि कमल पुत्र निरंजन सिंह निवासी सत्य नगर ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल जिया सिंह ने कहा कि वह अपने कमरे में बैठा था और उस समय उसके साथ महिला सिपाही प्रभजोत कौर और एसपीओ स्वर्ण सिंह भी मौके पर मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे संजीव कुमार द्वारा दी गई शिकायत में कमल कुश पुलिस चौकी में आया और कुछ समय कमल कुश की बहन नेहा कुश भी आ गई। जिया सिंह ने कहा कि जब उन्होंने संजीव द्वारा दी गई शिकायत के संबंध में कमल कुश से पूछताछ शुरू की तो इस पर कमल कुश ने कहा कि संजीव कुमार को भी चौकी में बुलाओ जिस पर कमल को बताया गया कि संजीव कुमार भी चौकी में आ रहा है। लेकिन इस पर कमल कुश ऊंची आवाज में बोलने लगा और बार-बार समझाने पर भी नहीं माना। हेड कांस्टेबल जिया सिंह ने कहा कि कमल कुश के साथ-साथ उसकी बहन नेहा कुश भी तैश में आ गई और नेहा ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा।
इसी बीच कमल कुश ने चौकी में पड़ा बांस का उठाकर सिपाही जिया सिंह को मारा। शिकायतकर्ता ने कहा कि नेहा कुश ने उसका कंधा पकड़ कर उसकी वर्दी फाड़ दी। जिस पर की महिला पुलिस कर्मचारी प्रभजोत कौर और एसपीओ स्वर्ण सिंह ने दोनों से शिकायतकर्ता जिया सिंह को छुड़वाया। हेड कांस्टेबल सिंह ने शिकायत में कहा है कि दोनों भाई बहन ने मिलकर उसके साथ मारपीट करने साथ-साथ सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर आज के बाद उन्हें पुलिस चौकी में बुलाया वह उसे जान से मार देंगे और झूठे आरोप लगवा कर फंसवा देंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कमल कुश और नेहा कुश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि कमल कुश और नेहा कुश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें