फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खैहरा गांव के खेल स्टेडियम में टूटे शीशे, उखड़ा फुटबाॅल ट्रैक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र खैहरा खेल स्टेडियम की टूटी दर्शक दीर्घा। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खैहरा गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम मरम्मत और देखरेख की मांग कर रहा है। स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 150 खिलाड़ी वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और जिम जैसी सुविधाओं का उपयोग करते हैं लेकिन सुविधाओं की स्थिति खिलाड़ियों की मेहनत पर पानी फेर रही है। इनडोर हॉल की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं जिससे आंधी व बारिश के दौरान समस्या और धूल लगातार अंदर घुसती है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

मैदान में बनी दर्शन दीर्घा (गैलरी) भी टूट-फूट का शिकार है। बैठने की व्यवस्था खराब पड़ने से दर्शकों के लिए यहां रुकना मुश्किल हो जाता है। स्टेडियम में बने फुटबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट भी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। मैदान की लेवलिंग दुरुस्त नहीं है और कई जगह गड्ढे उभर आए हैं। बास्केटबॉल कोर्ट की फ्लोरिंग क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ी सही तरीके से अभ्यास नहीं कर पाते। फुटबॉल ट्रैक भी जगह-जगह उखड़ा हुआ है जिससे अभ्यास की रफ्तार थम जाती है। मैदान में वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की नर्सरी चल रही है, जहां कई युवा खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि सुविधाएं बेहतर हों, तो प्रदर्शन और भी शानदार किया जा सकता है। फिलहाल, खिलाड़ी उखड़े मैदान और जर्जर कोर्ट के बीच अभ्यास करने को मजबूर हैं।

कुरुक्षेत्र खैहरा खेल स्टेडियम की टूटी दर्शक दीर्घा। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें