फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से कार सवार ब्रिटिश नागरिक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से कार चालक ब्रिटिश नागरिक व उनकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। ब्रिटिश युवक पिछले चार माह से अपने पैतृक गांव आया हुआ था। बुधवार को वह अपनी चाची के साथ पिहोवा के लुखी गांव रिश्तेदारी में आया था। लौटते समय उनकी कार एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई।
विज्ञापन

कैथल जिले के प्रेमपुरा निवासी जसदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे इंग्लैंड के नागरिक हैं और चार माह से अपने पैतृक गांव में आए हुए हैं। बुधवार को शाम करीब छह बजे वह अपनी कार में गांव लुखी से वापस घर की ओर जा रहे थे। उसी समय पिहोवा की ओर जाते समय उनकी कार कैंथला गांव के समीप एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में उनके साथ बैठी उनकी चाची बलविंद्र कौर व उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने बिना देखे सड़क पर एक दम से ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उनकी कार ट्राॅली में जा टकरा गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।
राहगीरों की मदद से उसने अपनी चाची को कुरुक्षेत्र सिग्नस अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर चालक कुछ देर मौके पर रुकने के बाद भाग गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें