शाहाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में लाइट्सन फाउंडेशन के सहयोग से ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता अरोड़ा ने की।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र प्राध्यापक राजकुमार कथूरिया ने लाइट्सन फाउंडेशन के संस्थापक अनिल अरोड़ा एवं कुरुक्षेत्र से पधारी ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सलोनी मनचंदा का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर सलोनी मनचंदा ने छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
डॉ.मनचंदा ने बताया कि यदि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान लिए जाएं, तो इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को स्वयं द्वारा जांच करने की सरल विधियों के बारे में भी जानकारी दी और अधिक से अधिक महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। संवाद