फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खंड स्तरीय जागरूकता शिविर में किया भूजल को बचाने के लिए मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के सौजन्य से अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु खंड स्तरीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन पुरानी अनाजमंडी में किया गया। धुम्मन सिंह किरमिच उपाध्यक्ष हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड तथा कंवलजीत कौर चेयरमैन जिला परिषद कुरुक्षेत्र ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

धुम्मन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का उद्देश्य था कि किस प्रकार से भूजल को बचाया जा सके तथा जल प्रबंधन कैसे किया जाए। उनके इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए 25 दिसंबर 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भूजल योजना का प्रारंभ किया था। इस योजना के तहत समय-समय पर शिविर लगाकर कृषि विशेषज्ञों द्वारा लोगों तथा किसानों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में बताया जाता है तथा ऐसी कृषि तकनीकों को अपनाकर जल सरंक्षण कैसे किया जाए, इसकी भी संपूर्ण जानकारी दी जाती है।
उन्होंने कहा कि हमारे आसपास का क्षेत्र डार्क जोन क्षेत्र में घोषित है, जोकि भविष्य में होने वाले जल के अभाव को दर्शाता है। समय रहते इस पर काबू पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयासरत रहना होगा तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ जल सरंक्षण में भागीदार होना होगा। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण के लिए लगाए जाने वाले जागरूकता शिविर अहम भूमिका निभाते हैं, जिसमें लोगों को एक संदेश दिया जाता है कि किस प्रकार से जल सरंक्षण करके भूजल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई पर 100 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मिकाडा द्वारा 85 प्रतिशत, अटल भूजल योजना द्वारा 15 प्रतिशत तथा किसान शेयर द्वारा 12 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अरविंद कौशिक अधीक्षण अभियंता सरस्वती हेरिटेज सर्कल एवं अधिकारी अटल भूजल योजना कुरुक्षेत्र ने भी किसानों को फसल विविधिकरण अपनाकर जल सरंक्षण करने के बारे में कहा। इसके अतिरिक्त डाॅ. ललिता तथा डाॅ. कविता ने भी उपस्थित किसानों को जल सरंक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुनीश बब्बर, डाॅ. विनोद वर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. मनीष वत्स, भव्य कुश, नरेश कुमार, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. शशि कांत, डाॅ. सतीश कुमार, डाॅ. शमी गहलोत सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा भारी संख्या में किसान व आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें