कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जय-जय नारायण, नारायण हरी-हरी...कृष्ण और शिव भक्ति के भजनों से प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल ने शुक्रवार देर शाम को समा बांध दिया, जिसके साथ ही पूरी फिजा में भक्तिरस भर गया। सत्यम, शिवम, सुंदरम..., मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा... जैसे भजनों से कृष्ण और शिव की महिमा का भजनों के जरिए गुणगान किया तो पर्यटक व श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे।
सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा, एनजेडसीसी के अधिकारी रविंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया, सदस्य अशोक रोशा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गायिका कविता पौडवाल व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल ने सत्यम, शिवम, सुंदरम..., मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा... जैसे भजनों से कृष्ण और शिव की महिमा का भजनों के जरिए गुणगान किया।