फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंद घर में पड़े संदूक में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। बराड़ा रोड पर अमर विहार कॉलोनी में देर शाम बंद पड़े घर में संदूक से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलूबी गांव निवासी राकेश ने दावा किया है कि यह शव उनके पिता नराता राम (60 वर्ष) का है।
राकेश ने बताया कि उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे और कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। करीब आठ महीने पहले अप्रैल में उसका पिता अचानक लापता हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। आज पुलिस से सूचना मिली कि पुलिस को अमर विहार कॉलोनी में एक बंद घर से संदूक में शव मिला है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और अपने पिता के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को बंद संदूक से शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि कई महीने पहले व्यक्ति की हत्या करके शव को संदूक में डालकर बंद घर में छुपा दिया। शव की शिनाख्त करना मुश्किल है, लेकिन राकेश इस शव को अपने पिता के होने का दावा कर रहा है। परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें