फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हत्याकांड का इनामी आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोमनाथ हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में सीआईए दो की टीम ने कीर्ति नगर के रहने वाले विशाल को लुधियाना के रामगढ़ गांव में दबोच लिया। पुलिस ने इस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी ने सोमनाथ की हत्या के नौ दिन बाद फरारी काटने के दौरान अमित बंसल हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमनाथ हत्याकांड में मोहन नगर के रहने वाले अजय उर्फ काला, अमित मालिक उर्फ छोटा व कीर्ति नगर के रहने वाले विक्रांत उर्फ विक्की, नवनीत उर्फ प्रिंस, अजय उर्फ छोटा उर्फ केसरा सहित एक महिला व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनसे हत्याकांड में प्रयोग की गई गड़ासी, रॉड व डंडे बरामद कर जेल भेज चुकी है।
अमित हत्याकांड में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश जारी है। सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उक्त आरोपी लंबे समय से पुलिस पकड़ से दूर था। पकड़ा गया आरोपी सोमनाथ हत्याकांड के साथ पिहोवा के रहने वाले अमित बंसल से फिरौती मांगने व उसकी हत्या करने का आरोपी है। वह अमित हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोस्तों के कहने पर पंजाब में जाकर छिप गया था। जिसकी टीम को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें