फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुस्तक पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आज और कल लगेगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शुक्रवार से पुस्तक मेले शुरू होगा। विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 18 और 19 नवंबर को होने वाले इस पुस्तक मेले का उद्देश्य छात्रों में मोबाइल के प्रति बढ़ते आकर्षण को कम करना और पुस्तकों को पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना है। पुस्तक मेले का उद्घाटन श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैध करतार सिंह धीमान द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले हर दृष्टि से उपयोगी और एवं लाभप्रद होते हैं। इससे प्रकाशकों को पुस्तक का प्रचार कर यश की प्राप्ति होती है, तो वहीं पुस्तक प्रेमियों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान और शिक्षा के अर्जन में सहायता मिलती है। मेले में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन भी हिस्सा लेंगे। इसमें हिंदू शिक्षा समिति, विद्या-भारती, संस्कृत भारती, पतंजलि योगपीठ, गायत्री परिवार होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा प्रांत से निरंतर प्रकाशन का काम करने वाली संस्थाएं एमबीडी बुक्स एवं सुरुचि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कथा-कहानी, कविताएं, उपन्यास, निबंध और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आकर्षक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसी के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें