फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन से लापता पटियाला जिला के लाचरू गांव के रहने वाले 38 वर्षीय परमिंद्र सिंह का शव गांव ज्योतिसर के समीप नरवाना ब्रांच नहर से मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह अचानक ही दो दिन पहले लापता हो गया था तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

युवक के चचेरे भाई गुरजिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि परमिंद्र कंबाइन पर धान कटाई का काम करता था। वह दो दिन से धान कटाई के लिए हीं कहीं गया हुआ था। बाद में उसके साथियों से संपर्क किया तो पता चला कि परमिंद्र उनके साथ नहीं है। थाना एसएचओ जगदीश सिंह ने बताया कि परमिंद्र के पिता कुलबीर सिंह ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है, इसलिए सामान्य कार्रवाई करते हुए शव उन्हें सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें