फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भैया दूज पर्व पर बुधवार को भाखड़ा नहर में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव दबखेड़ी के समीप मिले शव की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचित कर शव को नहर से बाहर निकाला। युवती के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसने आर्टिफिशियल चेन और अंगूठी पहनी हुई थी। साथ ही ब्रांडेड स्पोर्ट्स जूते और जींस जैसा लोअर पहना था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक जिला नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है। केयू थाना प्रभारी जगदीश कुमार के अनुसार आसपास के सभी थानों में सूचना भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी नहीं मिला देवेंद्र का सुराग
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में बहे देवेंद्र का तीसरे दिन बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। चार नवंबर को चाचा की हादसे में मौत के बाद वह अस्थियां विसर्जित करने नहर पर पहुंचा था। गांव मिर्जापुर के समीप वह तेज बहाव में बह गया था। बुधवार को सर्च अभियान नहीं चलाया गया, जबकि परिजन दिनभर नहर किनारे पहरा देकर उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें