शाहाबाद। ढोलामाजरा के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना के एचसी विक्रम सिंह को बुधवार को इसकी सूचना मिली थी।
शव किलोमीटर नंबर 176, 21-23 के बीच पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचने पर करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक ने खादी कुर्ता और पैंट पहनी हुई थी, उसके हाथ में एक कड़ा भी था। शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया है। संवाद