फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी स्व. मेहरचंद मेहंदीरता की 31वीं पुण्यतिथि पर 121 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख समाजसेवी स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता की 31वीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में कीर्ति नगर स्थित स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लाइब्रेरी में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह और थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने किया।
विज्ञापन

इस शिविर में 121 ने रक्तदान किया। इन सभी रक्तदाताओं को खेल मंत्री व विधायक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित करने के उपरांत कहा कि स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल संस्था व अमर उजाला फाउंडेशन ने शिविर लगाकर समाज को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इतना ही नहीं इस प्रकार के शिविर समाज के लिए संजीवनी बूटी का भी काम करते है। इस शिविर से एकत्रित रक्त से किसी अंजान व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। सभी लोगों को अपने जीवन में निरंतर रक्तदान करते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ साथ लोगों को मरने के बाद अपने शरीर के अन्य अंगों का भी दान करने का संकल्प लेना चाहिए। इन अंगों से किसी दूसरे व्यकित के नया जीवन दान दिया जा सकता है। खेलमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी अपने शरीर के अंग दान देने का सकंल्प लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल संस्था पिछले 8 सालों से समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है और रक्तदान शिवरों का आयोजन कर रही है। इस संस्था की जितनी प्रंशसा की जाए उतनी कम होगी। विधायक सुभाष सुधा ने रक्तदाताओं को प्रंशसा पत्र देकर सममानित करते हुए कहा कि स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल संस्था की तरफ से पंकज अरोड़ा, राजेंदर अरोड़ा व राजीव अरोड़ा समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पवन बंसल बी एस हार्ट अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं और कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज सेवी संजीव सिकरी, टेंपल ऑफ़ क्रिस्ट के प्रियदर्शी पॉल भट्ट, मोहन सिंह, अवनि गुप्ता, सुनील राय, सुरेश सिंगला और मंडी प्रधान राकेश अरोड़ा ने विशेष सहयोग दिया। ज्येष्ठ पुत्री डॉ. रीता अरोड़ा और डॉ. लता अरोड़ा ने बताया कि डिस्पेंसरी में किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता और दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती हैं।
इन्होंने किया रक्तदान
प्रतीक कुमार, पंकज, रोहिन, नमन, मोनू गौतम, एनएसयूआई बीपीआर कॉलेज अध्यक्ष भारत बराड़, मनदीप सिंह, विक्रम कश्यप, मोहन, नवीन, रजत सैनी, अमन, नीरज, रूपेश, साहिल, विशाल, रामकुमार सैनी, राजेश शर्मा, तरूण चावला, लवदीप सिंह, गौरव बठला, मोहन नायक, नसीब सैनी, सुनील कुमार, राजू झांब, अवनी गुप्ता, सुनील राय, अमित अग्रवाल, धीरज गांधी, रमन गांधी, जवाहर गोयल, नंदनी, शिवांगी भारद्वाज, सुनील वत्स, प्रतीक ढुल व सूरज कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें