फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 14 अक्तूबर को होगी खंड स्तरीय यातायात प्रश्नोत्तरी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 अगस्त को 1371 स्कूल-कॉलेजों के करीब 1.59 लाख विद्यार्थियों ने दी थी स्कूल स्तरीय परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा 14 अक्तूबर 2026 को होगी। इससे पहले 31 अगस्त को जिले के करीब 1371 स्कूलों और कॉलेजों के करीब 1.59 लाख विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय यातायात प्रश्नोत्तरी परीक्षा दी थी। अब प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को खंड स्तरीय परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा, करनाल के दिशा-निर्देश के अनुसार होने वाली परीक्षा को लेकर जिला पुलिस ने शिक्षा विभाग के साथ तैयारी पूरी कर ली हैं। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को होने वाली खंड स्तरीय परीक्षा को लेकर विभाग के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डीएसपी सुरेश कुमार ने वीरवार को अपने कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रामकरण, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी शीशपाल जांगड़ा और सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें