फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू आज से करेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में धर्मनगरी के किसानों की गतिविधियां बढ़ गईं। वीरवार को जहां पिहोवा से सैकड़ों किसान खनौरी बॉर्डर जाने के लिए रवाना हुए वहीं भाकियू चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर आज से जिला स्तर पर भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, शहीद भगत सिंह किसान यूनियन की जिला इकाई पिहोवा में 21 दिसंबर को होने वाली बैठक में गांव-गांव जाकर किसानों को शामिल होने का न्योता दे रही है। इस बैठक में यूनियन आंदोलन के समर्थन में बड़ा फैसला लेगी।
वहीं प्रशासन ने पटियाला की तरफ से किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर के मारकंडा पुल पर आरएएफ (त्वरित कार्रवाई बल) को मुस्तैद कर रखा है। प्रशासन ने जिले से सटी पंजाब की सीमा अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा गांव के बॉर्डर पर भी पहरा लगा रखा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद के मारकंडा पुल पर शाहाबाद पुलिस निगरानी कर रही है, मगर जिलेभर में पंजाब से सटे बॉर्डर पर कहीं भी पंजाब के किसानों की कोई हलचल और गतिविधि नहीं है।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि पिहोवा से किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को कुछ समय के लिए होश आया था, मगर वे दोबारा बेहोश हो गए। उन्होंने किसान दलों के सभी नेताओं से एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें