फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलेबी बांटकर मनाई बिहार में जीत की खुशी

Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिपली। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर लाड़वा मे जलेबी बांटते व जश्न मानते भाजपा - फोटो : samvad
विज्ञापन
पिपली। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत से लाड़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जमावड़ा लगना शुरू हो गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने इसे भाजपा की जीत का श्रेय मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में देश उन्नति कर रहा है। जीत की खुशी में जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सतप्रकाश शर्मा, प्रदीप सहगल, मंडल महामंत्री कर्मबीर, युवा मण्डल अध्यक्ष सतीश बड़ाचपुर, विनोद रोहिल्ला, पूनम सैनी, सचिन शर्मा, विपिन शर्मा, अजय, राजेंद्र शर्मा, अनुज गोयल, अमन सिंगला, सोहन पंजेटा, राजेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे और एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर चुनाव परिणामों पर एक-दूसरे को बधाई दी। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए का भारी बहुमत दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें