फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नप अध्यक्ष का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी को पार्टी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारेगी जबकि पार्षदों को लेकर अभी संशय बना हुआ है। इस पर फैसला पार्टी हाईकमान व कोर कमेटी द्वारा लिया जाना है।
विज्ञापन

थानेसर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 25 में से चार आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया जबकि पार्षदों के 100 से अधिक आवेदकों में से भी हर वार्ड के लिए एक से दो के नाम का चयन किया गया है। इसके लिए पार्टी पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई। यही नहीं हर आवेदन पर गंभीरता से विचार किया गया तो वहीं अंत में अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदन ही चिह्नित किए गए।
अब यह रिपोर्ट आवेदन पत्रों सहित कोर कमेटी में भेजी जाएगी, जिस पर आज सोमवार को फैसला लिया जा सकता है।
हालांकि बैठक बंद कमरे में की गई लेकिन इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, श्लेष वत्स सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें