फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश के हर विधानसभा में होगी BJP की जन आशीर्वाद रैली, कोर कमेटी ने लिया ये फैसला

Sun, 04 Aug 2024 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्रकारवार्ता में कोर कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। बड़ौली ने बताया कि हरियाण के के हर विधानसभा में जन आशीर्वाद रैली होगी। युवा मोर्चा 11 से 14 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगा। विधानसभाओं में पार्टी के बड़े नेताओं का प्रवास कार्यक्रम भी तय किया गया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पत्रकारों को जानकारी देते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विजय शंखनाद रैली से सियासी युद्ध का आगाज किया है। अब प्रदेश की हर विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद रैली आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचेंगे। होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उक्त जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही वह स्वयं भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। वहीं युवा मोर्चा भी 11 से 14 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को बनाया गया है। पार्टी की ओर से 14 अगस्त को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया गया जाएगा।

पार्टी की संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव को प्रवास कार्यक्रमों का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद सपंर्क अभियान हर जिले में चलेगा और पांच अगस्त को जींद व हिसार में आयोजन होगा, जिसमें वे खुद मौजूद होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बाकी सभी 89 विधानसभाओं में जन आशीर्वाद रैलियां होंगी। इसके लिए कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया प्रदेश की जनता ने फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें