फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में उपद्रव करवाना भाजपा की साजिश : अभय

Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
समाराोह में माौजूद अभ्‍ाय चाौटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने सांसद राजकुमार सैनी जैसे नेता को आगे करके प्रदेश में उपद्रव फैलाने का काम किया। इससे 31 लोगों की मौत हुई और हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति आग के हवाले कर दी गई। 
विज्ञापन

अभय बाबैन के निजी पैलेस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हलकास्तरीय सद्भावना सम्मलेन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राजकुमार सैनी व रोशनलाल आर्य, कृष्ण बेदी जैसे नेताओं की पीठ पर हाथ रखकर प्रदेश की 36 बिरादरी में जहर घोलने का काम किया है। इससे प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। 

जाट आरक्षण देने के मामले में भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। अगर भाजपा की नीयत साफ होती तो केंद्र सरकार से मंजूरी लेकर आरक्षण को लागू कर सकती थी। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री कहते हैं कि अच्छे वकीलों से पैरवी करवाकर जाटों को आरक्षण दिलवाया जाएगा, यह सोच पहले होनी चाहिए। यदि आरक्षण देना होता तो जैसे पंचायती राज एक्ट की तरह रातोंरात राज्यपाल से हस्ताक्षर करवाकर सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था, उसी तरह जाट आरक्षण को भी संविधान की धारा 9 के तहत लागू किया जा सकता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने गरीब जनता के हितों के कार्य किए, जिसमें हर गांव में दलित चौपाल, कन्यादान के रूप में 5100 रुपये देकर गरीब आदमी को राजनीति तौर पर पहचान देने का काम किया है। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा, पूर्ण , ईश्वर पलाका, ब्लॉक समिति की चेयरमैन शीलू कुमारी, कुलदीप मुलतानी, जगीर मेहरा, सुरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें