फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आर्डर की थी बेड टी, टूरिज्म विभाग का मैनेजर नशे में मिला

Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सुबह छह बजे बेड टी आर्डर की तो हरियाणा टूरिज्म विभाग का मैनेजर नशे की हालत में मिला। बराला के निजी सचिव ने साहब को बताया कि टूरिज्म विभाग का मैनेजर ड्यूटी पर नशे में है। इसका नतीजा यह निकला कि उसे पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे जमानत तो मिल गई, लेकिन टूरिज्म विभाग के एक उच्चाधिकारी ने फौरी कार्रवाई करते हुए यात्री निवास के मैनेजर को सस्पेंड करने के आदेश दे दिये हैं।
विज्ञापन


रविवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के चलते बराला 25 मार्च से कुरुक्षेत्र में थे। बराला कुरुक्षेत्र के यात्री निवास में ठहरे थे। रविवार सुबह जब बेड टी के लिए आर्डर किया गया तो मैनेजर की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद जब बराला के पीए ने काउंटर पर आकर मैनेजर के बारे में पूछा तो मैनेजर विनोद प्रकाश नशे में मिले। उन्होंने इसकी जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दी। इसके कुछ ही देर बाद सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप कुमार और एएसआई बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ड्यूटी पर शराब पीने संबंधित कार्रवाई करते हुए मैनेजर विनोद प्रकाश को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत पर छोड़ा गया है।

इधर टूरिज्म आफिसर अनिल दत्त शर्मा से अमर उजाला ने जब जानकारी मांगी तो उन्होंने उपरोक्त घटना की पुष्टि करते हुए विभाग द्वारा मैनेजर को सस्पेंड करने की जानकारी दी। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि मैनेजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें