भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की घोषणा आखिरकार लगभग 6 माह बाद कर दी गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश व केंद्रीय संगठन की तर्ज पर 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ-साथ जातीय से लेकर क्षेत्रिय समीकरण भी साधा गया। नई टीम में जहां 50 फीसदी पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई तो वहीं 50 फीसदी नये कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया गया।
नई टीम की घोषणा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने पत्रकारवार्ता में की। जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 सचिव बनाए गये है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रघुविंद्र सिंह, मुल्खराज गुंबर, शेरपाल राणा, रोशन बेदी, परमजीत कश्यप व एक अन्य महिला कौशल को दी गई है। महामंत्री के तौर पर रविंद्र सांगवान व सुशील राणा की नियुक्ति की गई है जबकि सचिव के रुप में विनोद डोलिया, पिरथी सिंह, अमित रोहिला, निर्मला देवी, गीता रानी व सिम्मी सैनी को नियुक्त किया है। धर्मवीर ने बताया कि मुकेश वर्मा को कोषाध्यक्ष व विनीत को मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि जिला इकाई के 16 स्थाई आमंत्रित सदस्यों में विधायक कृष्ण बेदी, डॉ पवन सैनी व सुभाष सुधा के अलावा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकी, नगर परिषद चेयरमैन उमा सुधा, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सन्हेड़ी, ब्लॉक समिति चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, धर्मवीर डागर, शंकुतला शर्मा, डीडी शर्मा, जय सिंह पाल, राव रणजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, रीता गोयल शामिल है। जिला इकाई में 46 कार्यकारी सदस्यों के रुप में लिया गया है।
ये होंगे विशेष आमंत्रित सदस्य
जिला इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, साहब सिंह सैनी, सुरेंद्र छिंदा, सीता सैनी, कृष्ण बजाज, रत्न लाल बंसल, सुदर्शन कालड़ा, गुलशन क्वात्रा, सुरेंद्र जैन, विजय सिंगला, डॉ भास्कर गुप्ता, श्याम भास्कर, महेंद्र तंवर, डॉ नरेंद्र बंसल, युद्धिष्ठर बहल, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष महेंद्र, बलबीर बाजीगर, दलबीर सिंह व अमीर चंद शामिल किए गए है।
12 प्रकोष्ठ व अन्य मोर्चो की कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने बताया कि पार्टी की सामान्य कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब अगले 15 दिनों तक पार्टी से जुड़े 12 प्रकोष्ठ व विभिन्न मोर्चो की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने दावा किया है कि नई इकाई में कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति सर्मपण भावना से लेकर जातिगत व क्षेत्रिय समीकरण भी आधार बनाए गए है।
उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी व सदस्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।