फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को गुमराह कर केएमपी का तीसरी बार कराया शिलान्यास : अभय

Fri, 06 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुमराह कर पुरानी केएमपी परियोजना की तीसरी बार आधारशिला रखवाई है।
विज्ञापन


यह परियोजना 2004 में इनेलो के शासनकाल में स्वीकृत हुई थी और 2005 में शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किया था।

इसके बाद श्रेय लेने के लिए कांग्रेस शासनकाल में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इसी योजना की आधारशिला रखी और अब तीसरी बार प्रधानमंत्री के हाथों परियोजना की आधारशिला रखवा कर भाजपा सरकार ने नई परंपरा शुरू कर दी है।


अभय चौटाला वीरवार दोपहर बाद दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए पिपली में पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया।
विज्ञापन


प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा रोडवेज की बसों पर भाजपा के बैनर लगाकर लोगों को रैली में ले जाया गया। भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन फिर भी रैली में भीड़ नहीं जुटी, जबकि एक नवंबर को इनेलो की रोहतक में आयोजित रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

18 करोड़ का गेहूं घोटाला करने वाले को किया जाए गिरफ्तार
अभय चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद कस्बे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिस अधिकारी ने 18 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।


उस अधिकारी की पत्नी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन सरकार ने इस अधिकारी को केवल निलंबित किया है। उन्होंने मांग की है कि मुकदमा दर्ज कर अधिकारी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाए और यह पता लगाया जाए कि 18 करोड़ रुपये में से सरकार के किस-किस अधिकारी व नेता को रुपया गया है।

धान घोटाले की जांच के लिए मिलेंगे राज्यपाल से
अभय ने कहा कि हरियाणा में धान की खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। किसानों के जे फार्म 1450 रुपये प्रति क्विंटल के काटे गए, लेकिन उन्हें 1200 से 1250 रुपये प्रति क्विंटल दिए गए। बीच की राशि शैलर मालिकों व अधिकारियों ने मिल बांट कर खा लिए। राज्यपाल से मिलकर धान घोटाले की जांच कराने की मांग की जाएगी।

आप नेताओं ने रोकी ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल
दिल्ली सरकार द्वारा ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल पर अड़ंगा लगाने के संबंध में अभय चौटाला ने कहा कि दिल्ली के आप नेताओं ने उपराज्यपाल के सामने यह शर्त रखी थी कि यदि ओमप्रकाश चौटाला को पैरोल देनी है तो उससे पहले आप नेताओं पर बनाए मुकदमे वापिस लिए जाएं।


आप नेता छोटी सोच के लोग हैं। जेबीटी टीचर भर्ती मामले में अदालत ने भी स्वीकार किया है कि रुपये का कोई लेन-देन नहीं हुआ और जो जेबीटी भर्ती हुए थे, वे नौकरी कर रहे हैं। इसलिए यह कहना गलत है कि चौटाला भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें