फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को उमरी में होने वाले समरसता संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को लाडवा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता के निवास पर बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी से आपसी तालमेल के साथ तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री देशराज शर्मा, मंडल प्रभारी राजकुमार बेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सहगल, विजय कंबोज, मंडल महामंत्री देवेंद्र गोल्डी, कर्मबीर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अमन सिंगला, संजीव कश्यप और अमय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें