फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में आठ स्थानों पर होगा किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने इस बार किसानों के लिए एक एप जारी किया है। इस एप से किसान स्वयं गेट पास भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी गेटों पर गेट पास बनाने के लिए टीमें भी नियुक्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए भी आठ स्थान निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि किसानों की बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए मार्केट कमेटी लाडवा फर्स्ट फ्लोर, मार्केट कमेटी ग्राउंड फ्लोर, अनाज मंडी धर्मशाला गेट नंबर दो, दुकान नंबर तीन विस्तार मंडी लाडवा, दुकान नंबर 47 मंडी प्रधान अनाज मंडी, दुकान नंबर 54, दुकान नंबर 111-बी अनाज मंडी लाडवा को निर्धारित किया गया है। किसानों को सबसे पहले गेट पास तैयार करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें