फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचटेट के अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 में शामिल अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन 4 अक्तूबर को देवीदासपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले यह प्रक्रिया अनिवार्य की है।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि पर सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि यह सत्यापन हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए है। यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुरुक्षेत्र का केंद्र देवीदासपुरा में है। सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें