फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान खरीद के दूसरे दिन भी गेटपास का संकट, किसान अनशन पर बैठे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान की ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश से पहले गेट पास बनाने कर्मी। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में दूसरे दिन बुधवार को भी धान खरीद जारी रही। हालांकि 22 में से 13 अनाज मंडियों में ही 6997 एमटी धान खरीदा गया। वहीं फसलों का सत्यापन न होने के चलते पोर्टल पर अनेक किसानों के गेट पास नहीं कट सके। इसी से खफा गांव कैंथला खुर्द के सरपंच रहे राजेंद्र सिंह ने थानेसर मार्केट कमेटी के समक्ष अमरण अनशन शुरू कर दिया, जिसके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह भी उतर आई और दिन भर धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों को मनाने के लिए प्रयास किए जाते रहे तो देर शाम विधायक अशोक अरोड़ा भी पहुंचे। देर रात तक धरना जारी रहा। उधर अनशन कर रहे राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पिछले 10 दिनों से धान अनाजमंडी में पड़ी है और वे चार दिन से मार्केट कमेटी के चक्कर काट रहे हैं। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है और न ही उन्हें गेट पास मिल रहा है। फसल का सत्यापन भी प्रशासन द्वारा ही किया जाना है तो वे इसका खामियाजा क्यों भुगते।
वहीं देर शाम मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि किसान का 14 एकड़ फसल का सत्यापन हो चुका है। अब उन्हें कोई परेशानी नहीं रहेगी। उधर भाकियू शहीद भगत सिंह के प्रदेश महासचिव संजीव आलमपुर, जयभगवान किरमिच आदि का कहना था कि सरकार धान खरीद करने के बजाय किसानों की परीक्षा ले रही है। हर सीजन में इसी तरह किसानों के साथ व्यवहार किया जाता है।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान की ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश से पहले गेट पास बनाने कर्मी। 

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान की ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश से पहले गेट पास बनाने कर्मी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें