फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरमुख सिंह की हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नरवाना ब्रांच नहर में 20 मार्च को मानसिक रूप से बीमार अपने सगे भाई के रस्सी से हाथ-पैर बंधा कर नहर में फेंक कर हत्या करने के मामले में आरोपी भाईयों से पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड के दौरान पूरी वारदात की निशानदेही करवाई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों को साथ लेकर उस दुकानदार के भी बयान दर्ज किए हैं, जिससे इन्होंने अपने भाई के हाथ-पांव बांधने के लिए रस्सी खरीदी थी। मामले की जांच कर रही अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 12 मार्च को दोनों आरोपियों ने गुरमुख सिंह को दवाई दिलवाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर से लेकर गए थे। रास्ते में उन्होंने प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद क्षेत्र में पहुंचकर गुरमुख सिंह के दोनों हाथ-पैर रस्सी से मजबूती से बांध दिए। इसके बाद उन्हें जिंदा हालत में नहर के पानी में फेंक दिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि गुरमुख सिंह सातवीं कक्षा में फेल होने के बाद मानसिक रूप से बीमार हो गए थे। पिछले 17-18 वर्षों से उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीमारी की वजह से गुरमुख सिंह परिवार के सदस्यों और बच्चों को मारने-पीटने लगा था, जिससे पूरा परिवार लगातार तनाव और डर में रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें