फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का अड्डा बना एलएनजेपी अस्पतात, हर दूसरे दिन दोपहिया वाहन होने लगे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल परिसर से हर दूसरे दिन बाइक और स्कूटी चोरी हो रही है। वहीं पुलिस प्रशासन इन शातिर चोरों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। बाइक चोर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी बलजीत सिंह की बाइक बुधवार को दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे के बीच चोरी करके ले गए। जिसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक एवं थर्ड गेट पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। यही नहीं मंगलवार को भी अस्पताल परिसर से एक स्कूटी चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इससे पहले फार्मासिस्ट राजबीर सिंह की बाइक को चोर चोरी कर ले गये थे, जिसका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि पिछले दिनों हुई फिजियोथेरेपिस्ट की चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अस्पताल परिसर में चोरी की बढ़ती वारदात ने जहां स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ा दी हैं, वहीं मरीज और तीमारदार भी परेशान है। बता दें कि मार्च माह में अस्पताल के साइकिल स्टैंड का ठेका खत्म हो गया था। इसके बाद अभी तक किसी ठेकेदार को साइकिल स्टैंड का ठेका नहीं दिया गया।
अस्पताल की पार्किंग की शीघ्र होगी बोली : डॉ. शैली
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि अस्पताल की पार्किंग की बोली के लिए दो बार समय निर्धारित किया जा चुका है, लेकिन दोनों बार किसी बोलीदाता ने कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बोली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही बोली करवाई जाएगी। उन्होंने चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : प्रभारी
थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी धर्मबीर कौशिक ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की उन्हें सूचना मिली है। पुलिस अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोर की पहचान कर काबू किया जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें