फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक सवारों ने जेल में फेंका पैकेट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में वीरवार दोपहर सवा तीन बजे एक बड़ी सुरक्षा लापरवाही सामने आई। दो बाइक सवारों ने जेल की सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए बाहर से एक पैकेट जेल परिसर में फेंक दिया। जांच के दौरान सुरक्षा वार्ड के पीछे संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट खोलने पर उसमें लोहे की डिब्बी मिली जिसमें दो मोबाइल फोन, दो डेटा केबल, विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ और लोहे का काबला रखा था। जेल प्रशासन ने सामग्री जब्त कर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन

पैकेट फेंकते हुए बुर्ज नंबर-पांच पर तैनात जेल वार्डर बलबीर सिंह ने दोनों बाइक सवारों को देख लिया। वार्डर ने तुरंत वॉकी-टॉकी से चक्कर हेड वार्डर जयपाल को सूचना दी। जयपाल और वार्डर सतपाल ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि जेल में बंद जिला अंबाला के उगाला गांव के रहने वाले अंकित बुद्धिराजा उर्फ मोंगली ने फीनिक्स इनमेट कॉलिंग सिस्टम (पीआईसीएस) के जरिये परिजनों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर किसी को पैकेट फेंकने का निर्देश दिया था। रिकॉर्डिंग सुनने पर यह पुष्टि हुई।
जेल डीएसपी शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी मोंगली पर धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना सिटी थानेसर में प्रिजनर्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बाइक सवारों की पहचान व कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें