फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरजीत सिंह निवासी गांव भौर सयैदा ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई गुरजीत सिंह (51) निवासी भौर सयैदा अपनी बाइक पर इस्माईलाबाद से अपने गांव भौर सयैदा जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 152 पर तलहेड़ी गांव मोड़ पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह पिहोवा अस्पताल में पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि गुरजीत सिंह की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें